बॉलीवुड के सुपरस्टार रणवीर सिंह को गुस्से में बहुत कम बार ही देखा जाता है। अमूमन वे सबसे मजाकिया बॉलीवुड एक्टर्स में आते हैं। अक्सर फैंस से घिरे रहने वाले रणवीर सिंह का ये अंदाज लोगों को चौंका जरूर सकता है. लेकिन इस बार मामला जरा अलग है.
दरअसल, एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो क्लिप शेयर करते हुए रणवीर पर बदतमीजी से पेश आने का आरोप लगाया है। कैप्शन में यूजर ने लिखा- ”बदतमीज इंसान बात करने की तमीज नहीं है।
Badtameez insaaan
Baat karne ki tameez nahi tum jaise insaan ko ye bhi nahi pata ki kisi ki maa bahan ke saamne itni gaali kon deta hai pagal insaan agar yahi attitude raha to jaldi hi sadak par aa jayega pahle loge se baat karne ki tameez seekh phir hero bannaa flop actor-???? pic.twitter.com/KgZqnFfE8e— Aquariussandesh (@aquariussandesh) September 3, 2018
तुम जैसे इंसान को ये भी नहीं पता कि किसी की मां-बहन के सामने इतनी गाली कौन देता है पागल इंसान। अगर यही व्यवहार रहा तो जल्दी ही सड़क पर आ जाएगा। पहले लोगों से बात करने की तमीज सीख, फिर हीरो बनना फ्लॉप एक्टर।”
इस वीडियो में रणवीर एक शख्स को गुस्से में फटकारते हुए दिख रहे हैं। हालांकि जो वीडियो है उसमें रैश ड्राइविंग नजर नहीं आती। इसमें दोनों की बातचीत दिख रही है। इंटरनेट पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।