Uttar Pradesh

बांदा: महिला सिपाही ने थाना परिसर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

बांदा। यूपी के बांदा जिले महिला सिपाही ने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई, जब थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह थाने में ही अपने स्टाफ की एक बैठक ले रही थीं। घटना की जानकारी होने पर पूरे पुलिस महकमे में सनसनी फैल गई।

परिजनों ने इस घटना को हत्या करार दिया है। वहीं अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का है। अधिकारियों के अनुसार महिला कॉन्स्टेबल काफी दिनों से तनाव में थी और बीमार चल रही थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला सिपाही कौशाम्बी जिले के मोहब्बतपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव की रहने वाली थी। अभी आत्महत्या के करणों का पता नहीं चल पाया है। थाना परिसर में आत्महत्या किए जाने को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने थानाध्यक्ष प्रतिमा सिंह को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है।

पाल ने बताया कि घटना की सूचना पर मृतका के परिजन घटनास्थल पर आ गए हैं और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की कई बिंदुओं से जांच की जा रही है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH