Uttar Pradesh

उप्र में धुंध का आसार

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ सहित राज्य के कई जिलों में मंगलवार सुबह धुंध का असर दिखा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और कमी आने व शीतलहर चलने की संभावना जताई है। उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में धुंध का असर दिखेगा और दिन चढ़ने के साथ ही धूप निकलेगी। धूप राहत देने वाली रहेगी। अगले दो दिनों के भीतर तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

गुप्ता के मुताबिक, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। आने वाले दिनों में हवाओं का असर कम होगा और कोहरे का असर और बढ़ने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ में मंगलवार को न्यूतनम तामपान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है। लखनऊ के अलावा वाराणसी में न्यूनतम तापमान छह डिग्री, कानपुर में 5.4 डिग्री, गोरखपुर में 5.7 डिग्री और इलाहाबाद में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

=>
=>
loading...