IANS News

छग : मुठभेड़ में घायल नक्सली गिरफ्तार

दंतेवाड़ा, 6 सितंबर (आईएएनएस/वीएनएस)। किरंदुल थाना क्षेत्र अंर्तगत पुलिस नक्सली मुठभेड़ में कई नक्सली के घायल होने का दावा किया गया है। एक नक्सली को घायल अवस्था में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। डीआरजी दंतेवाड़ा पुलिस और नक्सलियों के बीच मड़कमीरास-समलवार की पहाड़ी में मुठभेड़ हुई है।

दंतेवाड़ा पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि बुधवार रात मुठभेड़ हुई थी। कई नक्सली घायल हुए हैं। एक घायल पुरुष नक्सली को गिरफ्तार कर उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल नक्सली का नाम भीमा मरकामी है। वह नक्सली संतरी ड्यूटी में तैनात था।

=>
=>
loading...