NationalTop News

आर्मी चीफ बिपिन रावत बोले- पाकिस्तान आतंक रोके तो हम भी नीरज चोपड़ा बनकर दिखाएंगे

नई दिल्ली। हाल ही में इंडोनेशिया में हुए एशियाई खेलों में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता था। वहीं, चीन के किझेन लियू को सिल्वर और पाकिस्तान के अरशद नदीम को के हाथ कांस्य पदक आया था। पोडियम पर नीरज ने अशरद और लियू से हाथ मिलाया था। अरशद से हाथ मिलाने की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। भारत के साथ पाकिस्तान के लोगों ने भी नीरज के कदम की तारीफ की।

अब आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने इस घटना को लेकर बयान दिया है। बिपिन रावत ने कहा है कि अगर पाकिस्तान आतंकवाद बंद कर दे तो हम (भारत) भी नीरज चोपड़ा जैसे बन जाएंगे। उन्‍होंने कहा, “पहल उनकी (पाकिस्‍तान) तरफ से होनी चाहिए। उनको आतंकवाद रोकना है, अगर वो आतंकवाद रोकेंगे तो हम (भारतीय सेना) भी नीरज चोपड़ा बनेंगी।

चोपड़ा ने जकार्ता में हुए इन खेलों में 88.06 मीटर दूर भाला फेंक कर राष्ट्रीय रिकार्ड भी बनाया। इसमें चीन के लियू किझेन (82.22) को रजत और पाकिस्तान के अरशद नदीम (80.75) को कांस्य पदक मिला था।

बता दें कि एशियन गेम्स में भारत ने शादार प्रदर्शन किया। इस बार भारत ने आज तक के अपने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे ज्यादा पदक जीते हैं। भारत ने इस बार कुल 69 पदक अपने नाम किए। जिसमें 15 गोल्ड, 24 सिल्वर और 30 कांस्य पदक शामिल हैं। इस प्रतियोगिता में सेना से भी जुड़े खिलाड़ी शामिल हुए थे और उन्होंने कुल 11 पदक जीते थे। जनरल बिपिन रावत ने कहा कि यह तो सिर्फ ट्रेलर था, पूरी फिल्म तो दुनिया 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलंपिक में देखेगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH