Top NewsUttar Pradeshमुख्य समाचारलखनऊ

‘लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है जनता का गुस्सा फूटेगा’

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने आज मीडिया से बात करते हुए कहा कि लोकसभा का चुनाव नजदीक आ रहा है जनता का गुस्सा फूटेगा।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक भर्ती बडा घोटाला है। कापियां कैसे जली ये सरकार बताए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार घमंड में चूर है, लगता है 3 उपचुनाव के नतीजे भूल गयी है।उन्होंने आगे कहा कि, सरकार ने अपना कोई वायदा नही निभाया है। बता दें अखिलेश यादव इस समय पारिवारिक कलह कि वजह से अपने ही चाचा का विरोध झेल रहें हैं।

बता दें, समाजवादी पार्टी के पूर्व नेता और समाजवादी सेकुलर मोर्चे के संस्थापक शिवपाल सिंह यादव ने आज पहली बार लखनऊ में एक बड़े कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम यादव समुदाय के संगठन श्रीकृष्ण वाहनी की ओर से किया जा रहा है। जिससे समाजवादी पार्टी को बहुत बड़ा घाटा हो सकता हैं।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava