NationalSports

क्या धोनी ने भी किया था भारत बंद का समर्थन, जानिए वायरल तस्वीर का सच

लखनऊ। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को कांग्रेस समेत 20 अन्य विपक्षी दलों ने भारत बंद बुलाया था। इस दौरान देश में कई जगहों पर हिंसा की ख़बरें आईं। हालांकि भाजपा ने बंद को विफल बताया है।

इस बीच भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि धोनी ने भी भारत बंद का समर्थन किया है। पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में धोनी एक पेट्रोल पंप पर पत्नी साक्षी के साथ धरने पर बैठ गए थे। सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के आते ही हलचल मच गई और यह आग की तरह फेसबुक और ट्विटर पर फैल गई।

जब इस तस्वीर की पड़ताल की गई तो पता चला कि ये 30 अगस्त की है। धोनी अपने परिवार के साथ शिमला गए थे। इसी दौरान वह रास्ते में एक पेट्रोल पंप पर रुके और कुछ समय बिताया। तभी स्थानीय लोगों ने धोनी की कुछ तस्वीरें ले लीं। जिसके बाद भारत बंद के दौरान यह फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की जाने लगी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH