NationalRegionalTop Newsमुख्य समाचार

आंखों के सामने नाबालिग दोस्त से बलात्कार, फिर जो हुआ उसे जान आप सहम जाएंगे

छत्तीसगढ़ में एक जिला है कोरबा। यह कटघोरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है। यहां अचानक एक लड़के ने आत्महत्या कर ली। अचानक आत्महत्या से लड़के के दोस्त लड़के का परिवार सहम उठा। जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो पुलिस भी नहीं समझ पा रही थी आखिर किस वजह से लड़के ने आत्महत्या कर ली है। फिर जब वजह सामने आई तो पूरा गांव, परिवार और दोस्त सहम गए। दरअसल उसके एक दोस्त के साथ गैंगरेप हुआ था। वो उसे बचाना चाहता था लेकिन वो कामयाब नहीं रहा। इसी तकलीफ को वो कई दिनों से झेलता आ रहा था और अचानक उसने आत्महत्या कर ली।

दरअसल, गांव के भेलवाटिकरा बाजार में हाट लगा था। लड़की अपने घर के लिए कुछ सामान लेने आई थी। वहीँ उसका दोस्त भी उसे मिल गया। फिर दोनों गांव की तरफ जाने लगें रास्ते में एक स्कूल पड़ता है। वहां स्कूल के बाहर ही दोनों बैठकर बात कर रहे थे। इसी दौरान वहां से एक बाइक गुजरी। उस पर दो लड़के थे।

उन दोनों ने इन दोनों को देखा। आस-पास दूर तक कोई और नहीं था। इसका फायदा उठाकर वो बाइक वाले लड़के इन दोनों के पास आए। उन्होंने लड़की के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। लड़के ने विरोध किया, तो उसे खूब मारा-पीटा. लड़का अधमरा सा होकर जमीन पर गिर पड़ा।

वहीं पर उन दोनों ने लड़की के साथ रेप किया। उन दोनों ने लड़के को अधमरा कर उसे मजबूर किया कि वो रेप होता हुआ देखे। गैंगरेप करने के बाद वो दोनों वहां से चले गए। घरवालों को कुछ भी नहीं बताया।

दोनों आरोपी अपने दोस्तों से मिले और उन्हें सब बता दिया। अब वह लड़का खुद को गुनहगार मानने लगा। अगले दिन घरवालों ने देखा, वो पंखे से लटका हुआ है। फिर जांच के दौरान कहीं से पुलिस को उस लड़की के बारे में मालूम चला।किसी ने उसे उस लड़के के साथ देखा था। लड़की के बयान के आधार पर 13 सितंबर को पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

लड़की नाबालिग है। जो दो आरोपी मिले हैं, उनका नाम है- खेम कंवर और ईश्वर।ऐसी घटना के बाद उस लड़की और उस लड़के के परिवार पर क्या गुजरती होगी। इसका पैमाना हम आप कभी नहीं माप पाएंगे

=>
=>
loading...
Manish Srivastava