Entertainment

तीन शादियां, दो तलाक, अब 37 साल छोटी लड़की से इश्क फरमा रहे अनूप जलोटा

मुंबई। बिग बॉस शुरू होने का इंतजार कर रहे फैन का इंतजार खत्म हो गया है। इस बार बिग बॉस में भजन गायक अनूप जलोटा भी पहुंचे हैं। शो में उनकी जोड़ीदार हैं गायिका और एक्ट्रेस जसलीन मथारू। इस जोड़ी को ‘विचित्र’ इसलिए माना जा सकता है क्योंकि इनके बीच 37 सालों का अंतर है। 28 साल की जसलीन और 65 साल के अनूप जलोटा साढ़े तीन सालों से एक दूसरे के प्यार में हैं। जसलीन अनूप जलोटा से 37 साल छोटी हैं।

 

जसलीन ने खुद मीडिया से बातचीत में बताया कि वह एक दूसरे को पिछले तीन सालों से डेट कर रहे हैं। आजतक यह बात किसी को नहीं पता थी। हमारे रिलेशनशिप के बारे में हमारे परिवार को भी नहीं पता था। जसलीन ने कहा कि हम दोनों साथ में वक्त नहीं बिता पाते। इस शो के जरिए हमें दोनों साथ में रहने और वक्त बिता पाएंगे।

बता दें कि अनूप जलोटा ने तीन शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी गायिका सोनाली सेठ थीं। दोनों साथ में गायिकी करते थे। हालांकि उनकी शादी टिकी नहीं और उनका तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने बीना भाटिया से शादी की, लेकिन इस बार भी शादी ज्यादा दिन नहीं चल पाई। तीसरी बार उन्होंने देश के पूर्व प्रधानमंत्री आइके गुजराल की भतीजी मेधा गुजराल से शादी की। दोनों को एक बेटा भी हुआ लेकिन 2014 में लिवर खराब हो जाने से मेधा की मौत हो गई।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH