RegionalTop NewsUttar Pradeshमुख्य समाचार

समाजवादी पार्टी की नेता को ससुराल वालों ने ज़िंदा जलाया

समाजवादी पार्टी की नेता और सपा सरकार में राज्यमंत्री रही संगीता यादव को जौनपुर में अपने ससुराल में बुरी तरह से जल के झुलस गई। जिसके बाद उन्होंने अपने ससुराल वालों पर तेल छिड़ककर जलाने का आरोप लगाया है।

गौरतलब है कि संगीता के भाई धर्मेंद्र यादव की तहरीर पर पति दुर्गेश, सास प्रभाती, ससुर जयनाथ यादव के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। बदलापुर पुलिस ने उनके ससुर को हिरासत में ले लिया है। अस्‍पताल में उनका इलाज चल रहा है। बताया गया है कि वो 20-25 फीसदी जल गई हैं।

संगीता ने आरोप लगाया है कि रविवार की रात वह कमरे में सो रही थीं तो सास और ससुर ने जबरदस्ती हाथ बांधने के बाद मिट्टी तेल छिड़कर आग लगा दी। चीख-पुकार सुनकर उनकी जेठानी ने किसी तरह आग को बुझाया और उन्हें लेकर अस्पताल पहुंची। संगीता ने कहा है कि उनको लगातार दहेज के लिए परेशान किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि कई बार उन्होंने पैसा लाकर ससुराल के लोगों को दिया लेकिन वो और ज्यादा मांग करते रहे।

गायिका के तौर पर भी पहचान रखने वाली संगीता यादव अखिलेश सरकार में ललित कला अकादमी की उपाध्यक्ष थीं। उनकी शादी 2016 में बदलापुर तहसील के बिठुआकला में दुर्गेश यादव के साथ शादी हुई थी।

=>
=>
loading...
Manish Srivastava