Regional

पांच महीने से जेल में है व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन, कसूर सिर्फ इतना था

नई दिल्ली। अगर आप भी किसी व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन हैं तो सावधान जो जाइए वरना ग्रुप के किसी भी मेंबर के आपत्तिजनक मैसेज का खामियाज़ा आपको भुगतना पड़ सकता है। दरअसल, मध्य प्रदेश के राजगढ़ का रहने वाला एक लड़का पिछले पांच महीने से जेल में है। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि वह उस व्हाट्सएप ग्रुप का एडमिन था जिसमें एक लड़के ने आपत्तिजनक मैसेज कर दिया था। कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत पुलिस में कर दी थी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। लड़के का नाम जुनैद खान है।

हालांकि जुनैद ने अपनी सफाई में दलील दी थी कि वह उस ग्रुप का एडमिन नहीं था। उस समय ग्रुप के एडमिन ने ग्रुप लेफ्ट कर दिया था जिसके बाद वह डिफाल्ट तौर पर एडमिन बन गया। उसके कजिन फारूख के मुताबिक, जब पोस्ट शेयर की गई तब वो एडमिन नहीं था। इस कारण वो परीक्षा भी नहीं दे पाया क्योंकि उस पर लोगों को भड़काने का आरोप था।

जब पुलिस से इस बारे में बात की गई तो उन्होंने कहा कि जुनैद के परिवार वालों ने केस फाइल करते समय ये बात नहीं बताई। अब कोर्ट में चालान पेश करने के बाद वो कह रहे हैं कि वो डिफॉल्ट एडमिन था। अगर उनके पास सबूत है तो उनको कोर्ट को देना चाहिए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH