IANS News

दिल्ली में धूपभरी सुबह

नई दिल्ली, 20 सितंबर (आईएएनएस)|राष्ट्रीय राजधानी में गुरुवार सुबह धूपभरी सुबह रही। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, दिन में आंशिक बदली छाई रहेगी और दोपहर तक आंधी चलने के आसार हैं।

उन्होंने कहा कि अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 78 फीसदी दर्ज हुआ।

वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 36 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

=>
=>
loading...