IANS News

मप्र में बादल छाए

भोपाल, 21 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में शुक्रवार सुबह से छाए बादलों ने मौसम सुहावना बना दिया है। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।

राज्य में शुक्रवार सुबह से बादलों का डेरा है, कई दिनों बाद राज्य में बादलों ने धूप से राहत दिलाई है। बादलों के छाने से गर्मी और उमस का असर भी कम है।

बीते 24 घंटों में राज्य में तेज धूप खिलने और उमस के कारण गर्मी जैसे हालात रहे।

मौसम विभाग के अनुसार, चक्रवाती हवाओं का घेरा बनने के कारण राज्य के मौसम में बदलाव आ रहा है, इसके चलते राज्य के कई हिस्सों में बारिश भी हो सकती है।

राज्य के मौसम में बदलाव के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 22 डिग्री, इंदौर का 21.4 डिग्री, ग्वालियर का 21.8 डिग्री और जबलपुर का 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री, इंदौर का 33.7 डिग्री, ग्वालियर का 35.4 डिग्री और जबलपुर का 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था।

=>
=>
loading...