IANS News

जम्मू एवं कश्मीर : सोपोर में बंदूकधारियों ने नागरिक को अगवा किया

श्रीनगर, 23 सितंबर (आईएएनएस)| उत्तरी कश्मीर के सोपोर क्षेत्र में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक नागरिक को अगवा कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि शनिवार रात को हरवन इलाके में बंदूकधारी 45 वर्षीय मुश्ताक अहमद मीर के घर में जबरन घुस गए और उनका अपहरण कर लिया।

पुलिस ने कहा कि मीर का पता लगाने के लिए तलाशी शुरू कर दी गई है।

=>
=>
loading...