City NewsRegional

झगड़े के बाद पति ने किया किस, पत्नी ने काट दी जीभ

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती ने अपने पति की सिर्फ इसलिए जीभ काट दी क्योंकि वह अच्छा नहीं दिखता था। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी चीभ आधी काट गई है इसलिए यह कहना मुश्किल है कि वह आगे बोल पाएगा या नहीं।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार रात को बाहरी दिल्ली के रनहोला इलाके की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि महिला को लगता था कि उसका पति अच्छा नहीं दिखता है इसलिए वह खुश नहीं थी। पुलिस ने कहा कि उनकी अक्सर लड़ाई होती थी। पुलिस नेझगडे कहा कि पति का 22 वर्षीय गर्भवती पत्नी से झगड़ा हुआ था लेकिन बाद में दोनों में मिलाप हो गया। मगर जब उन्होंने किस किया तो महिला ने उसकी जीभ काट दी।

पुलिस ने बताया कि महिला को भारतीय दंड संहिता की धारा 326 (जानबूझकर किसी गंभीर हथियार या माध्यम से गंभीर चोट पहुंचना) के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस धारा के तहत उम्र कैद तक की सजा हो सकती है। दंपति की 20 नवंबर 2016 को शादी हुई थी।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH