IANS News

भोपाल में भाजपा नेताओं के पोस्टरों पर कालिख पोती

भोपाल, 25 सितंबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मंगलवार को हो रहे कार्यकर्ता महाकुंभ को लेकर हर तरफ भाजपा नेताओं के होर्डिंग, बैनर लगाए गए हैं लेकिन कुछ होर्डिंग्स पर अज्ञात लोगों ने कालिख पोत दी है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि होर्डिंग पर भाजपा नेताओं की तस्वीरों पर कालिख पोत दी गई है। इस होर्डिंग को हालांकि मौके से हटा दिया गया है।

होर्डिंग में प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष आदि नेताओं की तस्वीरें लगी है।

होर्डिंग पर कालिख पोते जाने की जानकारी होते ही पुलिस और भाजपा संगठन हरकत में आ गया लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि यह किन लोगों की शरारत है।

=>
=>
loading...