लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने किसानों को धोखा देने का काम किया है। किसानों को अपनी मांगे लेकर दिल्ली जाना पड़ा। वहां बीजेपी सरकार ने किसानों को अपमानित किया। उन्होंने कहा कि ये देश गांधी के सपनो का देश है जो सबसे ज्यादा मेहनत कर रहे है वो गरीब है लेकिन सरकार उनके लिए कुछ नहीं कर रही है।
अखिलेश ने कहा कि योगी के डायबिटीज वाले बयान से गुस्से में आकर हजारों गन्ना किसान दिल्ली पहुंच गए। जो किसान आज सड़क पर उतर आए हैं मैं इनका सम्मान करता हूं। उन्होंने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों की वजह से किसान परेशान है। भाजपा ने कहा कि किसान का कर्ज माफ होगा नही हुआ। आमदनी दो गुनी होगी वो भी नही हुई।
अखिलेश ने कहा कि दिल्ली और प्रदेश में जो सरकार चल रही है उसके पीछे आरएसएस और बड़े उद्योगपति हैं। जिन्होंने कभी आरएसएस पर बैन लगाया था अब उन्ही की सबसे ऊंची प्रतिमा लगाई जा रही है।