IANS News

टेनिस : शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में एडमंड

शंघाई, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| ब्रिटेन के स्टार खिलाड़ी केल एडमंड ने यहां जारी शंघाई मास्टर्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, एडमंड ने पुरुष एकल वर्ग के प्री-क्वार्टर फाइनल में चिली के निकोलस जैरी को मात दी।

वर्ल्ड नम्बर-14 एडमंड ने इस मुकाबले में जैरी को 7-6 (7-5), 6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। क्वार्टर फाइनल में उनका सामना जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा।

एलेक्जेंडर ने अपने प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनौर को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से मात दी।

 

=>
=>
loading...