मुंबई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक मॉडल की अपने घर बुलाकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने लड़की के शव को सूटकेस में भरा और एक कैब बुक की। इसके बाद उसने उसके शव को माइंडस्पेस में मैंग्रोव पेड़ों के पास फेंक दिया।’ इसके बाद वह वहां से भाग गया। ये देखते ही कैब के चालाक ने किसी अनहोनी की आशंका में तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने चार घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, ’20 साल की मानसी दीक्षित राजस्थान की रहने वाली थी और मुंबई में मॉडल बनने के लिए आई थी। यहां फेसबुक पर उसकी मुलाक़ात सैयद नाम के एक लड़के से हुई। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। सोमवार को सैयद ने किसी काम से मानसी को अपने घर बुलाया। मानसी जब सैयद के घर पहुंची तो किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। इसके बाद सैयद ने दीक्षित के सिर पर धारदार हथियार से वार किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद आरोपी ने मॉडल के शव को सूटकेस में भरा और अंधेरी से मलाड तक के लिए प्राइवेट कैब बुक कराई। इसके बाद उसने उसके शव को माइंडस्पेस में मैंग्रोव पेड़ों के पास फेंक दिया।’ इसके बाद वह वहां से भाग गया। यह दोपहर 3 से 4 बजे की घटना है। पुलिस को दीक्षित की हत्या के बारे में उस कैब ड्राइवर ने बताया जिसे सैयद ने हायर किया था।
ड्राइवर ने देखा कि सैयद सूटकेस को फेंककर रिक्शे से भाग रहा है। उसने पुलिस को सैयद की हरकतों के बारे में बताया। पुलिस घटनास्थल पर कुछ मिनट बाद ही पहुंची और दीक्षित के शव को बरामद किया। सूत्रों का कहना है कि घटना में इस्तेमाल की गई रस्सी को बरामद कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार पुलिस ने उस रिक्शा की पहचान की जिससे सैयद भागा था। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।