IANS News

यूथ ओलम्पिक (एथलेटिक्स) : पवार ने 5,000 मीटर वॉक में रजत जीता

ब्यूनस आयर्स, 16 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय एथलीट सूरज पवार ने यहां यूथ ओलम्पिक-2018 में 5,000 मीटर वॉक (पैदल चाल) में भारत को रजत पदक दिलाया। 17 वर्षीय पवार ने स्टेज-2 में 20 मिनट 35.87 सेकेंड का समय लेकर 5000 मीटर की दूरी तय की और रजत पदक अपने नाम किया। भारतीय एथलीट ने स्टेज-1 में 20 मिनट 23.30 सेकेंड का समय निकाला।

देहरादून के रहने वाले पवार ओलम्पिक में रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।

इस स्पर्धा का स्वर्ण इक्वाडोर के ऑस्कर पैटिन ने जबकि कांस्य पदक प्यूटरे रिको के मोरेयू जान के खाते में गया।

भारत के यूथ ओलम्पिक-2018 में अब तक 11 पदक हो गए हैं और वह पदक तालिका में 12वें स्थान पर है।

 

=>
=>
loading...