EntertainmentTop News

मारवाड़ की शान कहे जाने वाले पैलेस में शादी करेंगे प्रियंका-निक, यहां जानिए पूरी डीटेल

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की इंगेजमेंट के बाद से सबकी नजर दोनों शादी पर टिकी थी। इंगेजमेंट के बाद से शादी को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। जानकारी के मुताबिक दोनों राजस्थान के आलीशान होटल “उम्मेद भवन पैलेस “ में शादी कर सकते हैं। राजस्थान का उम्मेद पैलेस अपनी भव्यता और सुंदरता के लिए दुनियाभर में विख्यात है।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार- दोनों भारतीय रीति-रिवाज से शादी करने जा रहे हैं। यह शादी शाही अंदाज में राजस्थान के जोधपुर के पैलेस में होने वाली है। शादी के कार्यक्रम 30 नवंबर से 2 दिसंबर तक चलेगा। शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, और इनमें शामिल होने के लिए निक भारत आ चुके हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

जोधपुर में स्थित ये आलीशान पैलेस करीब 26 एकड़ में फैला हुआ है और जोधपुर रेलवे स्टेशन से कुछ ही दूर पर है। इस होटल में 347 कमरे हैं। इस होटल के अंदर मिनी बार, पूल, रेस्टॉरेंट और फिटनेस सेंटर समेत अन्य सुविधाएं हैं। अपनी मेहमान नवाजी और शाही अंदाज की वजह से ये होटल टूरिस्ट का पसंदीदा स्थान है। इसे मारवाड़ की शान भी कहते हैं।

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

बता दें कि प्रियंका और निक ने 18 अगस्त को मुंबई में इंगेजमेंट की थी। इस इंगेजमेंट की फोटोज़ सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब शादी की सारी डिटेल सामने आ गई हैं तो लोगों को इंतजार है कि शादी को लेकर निक की क्या खास प्लानिंग है।

=>
=>
loading...