NationalTop News

BREAKING : यौन शोषण के आरोपों के बाद विदेश राज्यमंत्री एम.जे. अकबर ने दिया इस्तीफा

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

#MeToo कैंपेन के जरिए कई महिलाएं निडर होकर अपने साथ हुए यौन शोषण के बारे ने खुलकर बोल रही हैं। और आरोपियों का चेहरा सामने ला रही हैं। इस कैंपेन में नाना पाटेकर से लेकर एम. जे. अकबर तक कई दिग्गज हस्तियों का नाम सामने आया हैं। यौन शोषण के आरोपों से घिरे केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री एम. जे. अकबर ने आखिरकार बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

बता दें,  एम. जे. अकबर पर पहला आरोप प्रिया रमानी नाम की वरिष्ठ पत्रकार ने लगाया था। रमानी के आरोपों के बाद अकबर के खिलाफ एक के बाद एक कई अन्य महिला पत्रकारों ने उन पर संगीन आरोप लगा रही हैं।

गौरतलब हैं कि कुछ दिनों पहले ही विदेश यात्रा से लौटे अकबर ने आरोपों को आधारहीन और बकवास बताया था। इस मामले में अकबर ने पत्रकार प्रिया रमानी पर आपराधिक मानहानि का मुकदमा भी कर चुके हैं। हालांकि, रमानी के समर्थन में 20 महिला पत्रकार सामने आई गई हैं। ये सभी पत्रकार ‘द एशियन एज’ अखबार में काम कर चुकी हैं।

 

=>
=>
loading...