NationalTop News

पूर्व बसपा सांसद के बंदूकबाज बेटे ने किया सरेंडर, पूछा- क्या मै टेररिस्ट हूं

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के फाइव स्टार होटल हयात में पिस्टल लहराने के बाद से फरार चल रहे बहुजन समजाज पार्टी के पूर्व सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे ने गुरुवार को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। पांडे ने इसके साथ वीडियो जारी कर इस पूरे विवाद पर सफाई दी और कहा कि उनका मीडिया ट्रायल किया जा रहा है।

आशीष ने कहा कि वह लाइसेंसी पिस्टल है और अपने इसे बचाव के लिए अपने पास रखता है। उसका कोई आपराधिक इतिहास भी नहीं है। उसने कहा कि मीडिया वाले उसे एक टेररिस्ट के तरह पेश कर रहे हैं। आज तक ही उसने किसी को नुकसान पहुंचाया है और न ही किसी को धमकी दी है। उसने कहा कि वह एक राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखता है और उसे एक टेररिस्ट की तरह पेश करना गलत है।

आशीष पांडे ने ये भी कहा कि वह बंदूक लहरा नहीं रहा था, बल्कि मैं उसे अपने साथ हमेशा रखता हूं। मैंने उस लड़की से बात भी नहीं की। वही मुझे धक्का दे रही थी और हाथों से अश्लील इशारे कर रही थी। मुझे न्याय व्यवस्था पर पूरा भरोसा है इसलिए मैंने सरेंडर के लिए सोचा है।

क्या है मामला

यह घटना 14 अक्टूबर की है जब देश के राजधानी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में पूर्व बसपा सांसद राकेश पांडे के बेटे आशीष पांडे की दबंगई कैमरे में कैद हो गई। एक न्यूज़ एजेंसी ने इस घटना का एक वीडियो भी ट्वीट किया है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशीष हाथ में पिस्तौल लिए दो लागों से गाली गलौच करता नजर आ रहा है। वीडियो में आशीष होटल के गेट के बाहर ही एक कपल को धमका रहा है और गंदी गांलियां दे रहा है। इस दौरान वह गुस्से में लड़की पर पिस्टल भी तान देता है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आशीष पांडे होटल के बाहर एक कपल के साथ विवाद में उलझ जाता है और इस दौरान उसके हाथ में पिस्टल होती है। इसके बाद वहां अन्य कुछ लोग आते हैं और उसे दूर ले जाते हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी आशीष लेडीज बाथरूम में घुस गया था, इसके बाद जो हुआ उससे वह गुस्से में था। इसीलिए उसने ये बवाल काटा। यह घटना 14 अक्टूबर को सुबह 3 बजे हुई। बता दें कि राकेश पांडे अकबरपुर से सांसद थे। 2009 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने हलफनामे में 102 करोड़ की संपत्ति घोषित की थी। फिलहाल आशीष की राजनीति में कोई भागीदारी नहीं है। वह रियाल एस्टेट का कारोबार करता है। इसी सिलसिले में वह अक्सर दिल्ली आता है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH