Entertainment

सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका की शादी पर कह दिया कुछ ऐसा, अब क्या करेंगे रणवीर

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी शादी का एलान कर दिया है। दोनों 14-15 नवंबर एक दूजे के हो जाएंगे। शादी के एलान के बाद से ही इस जोड़ी को बधाइयां मिलना शुरू हो गई हैं। दोनों के इंस्टाग्राम पेज पर कई बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ने बधाई दी है। इनमें से एक नाम ऐसा भी है जिसके साथ कभी दीपिका कथित तौर पर प्यार के पेंच लड़ाया करती थीं। ये कोई और नहीं सिद्धार्थ माल्या हैं।

गौरतलब है कि दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी शादी की तारीख की जानकारी दी थी। उनके इसी पोस्ट पर कई बड़े सितारों ने उन्हें मुबारकबाद पेश की। इसी पोस्ट पर अब सिद्धार्थ माल्या का भी कमेंट देखने को मिला। सिद्धार्थ माल्या ने दीपिका के पोस्ट पर ‘किस’ वाला इमोजी कमेंट किया है।

खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो में होगी। शादी में उनके करीबी और परिवारवाले ही शामिल होंगे। शादी के बाद दोनों का रिसेप्‍शन भी बेहद खास होनेवाला है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों शादी में सब्‍यसाची मुखर्जी के डिजायन किये गये ड्रेस में नजर आएंगे। शादी के बाद रिसेप्‍शन में डबल धमाल होनेवाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक रिसेप्‍शन मुंबई में होगा और दूसरा दीपिका के होम टाउन बेंग्‍लुरू में आयोजित किया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH