Entertainment

ईशा अंबानी की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म करेगी उनकी फेवरेट सिंगर, लेगी 15 करोड़ फीस

मुंबई। हाल ही में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की सगाई पीरामल इंडस्ट्रीज के अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल से हुई। इस सगाई में बॉलीवुड और उद्योग जगत की बड़ी हस्तियां शुमार हुई थीं। अब दोनों की शादी की तैयारियां चल रही हैं।

दोनों की शादी के फंक्शन 3 दिन यानी 8 से 10 दिसंबर के बीच होंगे। 8-9 दिसंबर को संगीत-मेहंदी की रस्में होंगी। खबर है कि उदयपुर में होने वाली ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की संगीत पार्टी में हॉलीवुड पॉप स्टार बियोंसे परफॉर्म करने वाली हैं।

खबरों की मानें तो बियोंस एक दिन के परफॉर्मेंस के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं। ईशा अंबानी, बियोंस की बहुत बड़ी फैन हैं और अपनी बेटी की पसंद का ख्याल रखते हुए मुकेश अंबानी ने बियोंस को परफॉर्मेंस के लिए इनवाइट किया है। संगीत सेरेमनी में प्रियंका चोपड़ा भी डांस परफॉर्मेंस देंगी।

बता दें कि ईशा अंबानी और आनंद पीरामल एक साथ पढ़े हैं। यह दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते हैं और अच्छे दोस्त है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH