IANS News

जम्मू एवं कश्मीर मुठभेड़ में जवान घायल

श्रीनगर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस)| जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार को मुठभेड़ में जवान घायल हो गया। सुरक्षाबलों ने सोपोर के पाजल्पोरा के आसपास के क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया, जिसके बाद क्षेत्र में छिपे ुहए आतंकवादियों ने गोलीबारी करनी शुरू कर दी। इस मुठभेड़ में जवान घायल हो गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, उनकी हालत स्थिर है।

राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर), स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप ऑफ पुलिस (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल (सीआरपीएफ) संयुक्त रूप से ऑपरेशन में तल्लीन हैं।

 

=>
=>
loading...