NationalRegionalTop News

देश के 31 मुख्यमंत्रियों में से 25 हैं करोड़पति, जानिए सीएम योगी हैं किस नंबर पर

IMAGE COPYRIGHT : GOOGLE

आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत के  81 फीसद मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। एडीआर द्वारा जारी इलेक्शन वाच के आंकड़ों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडु 177 करोड़ की प्रॉपर्टी के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं इस लिस्ट में भाजपा का एक भी सीएम टॉप टेन में नहीं है।

आपको बता दें कि राजनीतिक दलों पर निगाह रखने वाले संगठन एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने देश के 31 मुख्यमंत्रियों पर एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें देश के सबसे अमीर और सबसे गरीब मुख्यमंत्रियों के आंकड़े पेश किए गए हैं।

इसी साल एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत के करीब 35% मुख्यमंत्रियों पर आपराधिक मामले दर्ज हैं और 81% मुख्यमंत्री करोड़पति हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार कई मुख्‍यंत्रियों के खिलाफ हत्या, हत्या की कोशिश, धोखाधड़ी जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

रिपोर्ट के अनुसार,  25 मुख्यमंत्रियों में से दो मुख्यमंत्रियों के पास 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 16.18 करोड़ है। देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री आंध्रप्रदेश के चंद्रबाबू नायडू हैं। उनकी घोषित संपत्ति 177 करोड़ रुपये है।

देश के गरीब सीएम –

30.45 लाख की संपत्ति पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का नाम है।
61.29 लाख की संपत्ति के साथ चौथे नंबर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर हैं।
72.72 लाख की संपत्ति के साथ झारखंड के सीएम रघुबर दास पांचवे स्थान पर हैं।
95.98 लाख की संपत्ति उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है।

अमीर मुख्यमंत्री –

आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री हैं। जिनकी कुल संपत्ति की कीमत 177 करोड़ रुपये के करीब है।
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह 48.31 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे सबसे अमीर सीएम थे।
चौथे नंबर पर 15.5 करोड़ की संपत्ति के साथ तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव थे।

=>
=>
loading...