IANS News

मप्र में हल्की ठंड की दस्तक

भोपाल, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अधिकांश हिस्सों में रविवार की सुबह हल्की ठंड का अहसास कराने वाली रही।

राज्य में रविवार की सुबह का मौसम सुहावना रहा। हवाओं के चलने से हल्की ठंड का अहसास हुआ तो धूप ने ठंड से राहत दी। राज्य के कई हिस्सों के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। रातें और सुबह ठंडी हैं मगर दिन चढ़ने के साथ सुबह के समय सुहावनी लगने वाली धूप चुभने लगती है।

राज्य के तापमान में बदलाव का क्रम बना हुआ है। रविवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 16़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 18़ 6, ग्वालियर का 16 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 16़ 1 सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, शनिवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 33़ 6 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 34 डिग्री सेल्सियस सेल्सियस, ग्वालियर का 33़4 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा।

 

=>
=>
loading...