NationalTop News

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी: दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के 10 AMAZING फैक्ट्स

केवडिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का अनावरण किया। नर्मदा नदी में साधु बेट आइलैंड पर निर्मित यह प्रतिमा दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह सरदार वल्‍लभ भाई पटेल को समर्पित है, जिन्होंने 1947 में बंटवारे के बाद रजवाड़ों में बंटे देश को जोड़ने में अहम भूमिका अदा की थी। यह प्रतिमा चीन के स्प्रिंग टेम्पल बुद्धा की प्रतिमा (153 मीटर) से लगभग 29 मीटर ऊंची और न्यूयॉर्क स्थित स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी (93 मीटर) से लगभग दोगुनी है। मोदी द्वारा पटेल की इस विशाल प्रतिमा के अनावरण के बाद इसके ऊपर से भारतीय वायुसेना के तीन विमानों ने उड़ान भरी और आकाश में तिरंगा बनाया।

सरदार वल्‍लभ भाई पटेल स्टैचू की 10 रोचक बातें:

1- मूर्ति को लॉर्सन एंड टूब्रो कंपनी द्वारा बनाया गया है। इसे बनाने में 2,989 करोड़ रुपए का खर्च आया। मूर्ति की आंतरिक बनावट में कंक्रीट सीमेंट और स्टील का इस्तेमाल हुआ है।

2. स्टैचू ऑफ यूनिटी के बाहरी परत को बनाने में 1,700 टन पीतल का इस्तेमाल हुआ है।

3. मूर्ति के अंदर एक हाई स्पीड एलिवेटर लगाई गई है। इसके जरिए मूर्ति की छाती तक पहुंचा जा सकता है और नर्मदा डैम को ऊंचाई से देखने का लुत्फ उठाया जा सकता है। इस लिफ्ट में एक बार 200 लोग आ सकते हैं।

4. इस जगह को टूरिस्ट के लिए आकर्षक बनाने के मकसद से यहां एक थ्री स्टार होटल, एक म्यूजियम और एक ऑडियो विजुअल गैलरी बनाई गया है।

5. सरदार पटेल की इस मूर्ति को बनाने में कई पेंच थे। न सिर्फ इसकी लंबाई बल्कि नर्मदा नदी के बीच में बनाना था। दूसरे सरदार पटेल की चलते हुए छवि दी गई है।

6. मूर्ति को 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाओं के साथ साथ रिक्टर स्केल पर 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप को सहने की क्षमता वाला बनाया गया है।

7. इस मूर्ति को नोएडा के मूर्तिकार राम वी सूतर ने डिजाइन किया है।

8. गुजरात सरकार केवदिया शहर से आने वाले लोगों के लिए 3.5 किलोमीटर लंबा हाईवे बना रही है।

9. साधु द्वीप को 320 मीटर लंबा पुल मुख्य जमीन से जोड़ता है।

10. मूर्ति को बनाने के लिए पूरे देश के गांवों से 135 मीट्रिक टन लोहा मांगा गया है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH