NationalTop News

छत्तीसगढ़: नक्सली हमले में दूरदर्शन के पत्रकार ने गंवाई जान, 2 जवान शहीद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में घात लगाकर किए गए नक्सली हमले में तीन लोग शहीद हुए हैं। इनमें एक एएसआई, एक सहायक आरक्षक और दूरदर्शन के कैमरामैन अच्युतानंद साहू शामिल हैं। साहू दूरदर्शन दिल्ली में काम करते थे। उनकी टीम छत्तीसगढ़ में होने वाले विधानसभा चुनाव को कवर करने गई हुई थी।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव इस घटना की जानकारी देते हुए कहा कि उनके जवान ने बहादुरी से नक्सलियों का सामना किया। अगर ऐसा ना होता तो दो और मीडियाकर्मियों को नुकसान पहुंच सकता था। अपने जवान के कारनामे को बताते हुए एसपी रो पड़े। उन्होंने कहा कि नक्सली नहीं चाहते हैं कि इस इलाके में विकास हो।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़, मंगलवार को अरनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीलावाया गांव के लिए पुलिस दल मोटरसाइकिल से रवाना हुआ था। वहीं दूरदर्शन का एक दल भी क्षेत्र में चुनाव संबंधी कवरेज के लिए गया था। जब पुलिस दल गांव के करीब था तब नक्सलियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस घटना में दो पुलिसकर्मी और कैमरामैन की मौत हो गई। वहीं दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। नक्सलियों की गोलीबारी के बाद पुलिस दल ने भी जवाबी कार्रवाई की तब कुछ देर बाद नक्सली वहां से फ़रार हो गए।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH