Entertainment

मलाइका से शादी नहीं करेंगे अर्जुन कपूर, कारण है ये

मुंबई। अरबाज़ से अलग होने के बाद मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर के साथ इश्क के पेंच लड़ा रही हैं। दोनों कई मौकों पर साथ वक्त बिताते हुए भी देखे गए हैं। हाल ही में ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में दोनों के बीच करीबी साफ नजर आई। दोनों जब मंच की ओर बढ़ रहे थे तो एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे। दोनों ने साथ में डांस भी किया। इससे पहले इनको लैक्मे फैशन वीक में भी एक साथ देखा गया था। बीती दिनों ऐसी खबर उडी थी कि दोनों अगले साल शादी करने जा रहे हैं। लेकिन अब ऐसी ख़बरों पर फुलस्टॉप लग गया है। खबर है कि अर्जुन का फिलहाल मलाइका से शादी का कोई प्लान नहीं है।

सूत्रों की मानें तो अर्जुन कपूर पहले अपनी बहन अंशुला की शादी कराना चाहते हैं। इसके बाद ही वे सेटल होंगे। वहीं मलाइका और अर्जुन ने भी एक-दूसरे को अभी जानना शुरू ही किया है। दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद है और दोनों अभी अपने समय को इन्जॉय कर रहे हैं। बात यह भी है कि दोनों के पास अपने प्रोजेक्ट्स भी हैं जिन्हें पूरा करना है। अर्जुन कपूर के पास कई सारी फिल्में हैं। वहीं मलाइका भी अपने टीवी शोज में व्यस्त हैं। इसलिए वे सीधे शादी के बारे में सोचने से पहले एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताना चाहते हैं।

बता दें कि साल 2017 में मलाइका और अरबाज के बीच तलाक हो गया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन कपूर को बताया गया। फिलहाल मलाइका जहाँ अर्जुन कपूर के सतह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं तो वहीँ अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH