Sports

PHOTOS: दोबारा घर बसाने जा रहा ये क्रिकेटर, हॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं होने वाली वाइफ

नई दिल्ली। पूर्व दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ग्रीम स्मिथ एक बार फिर शादी करने जा रहे हैं। टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक 37 वर्षीय स्मिथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर पर इसकी घोषणा की। उन्होंने अपनी होने वाली पत्नी की फोटो भी ट्विटर पर शेयर की है जिसमें दोनों साथ में खुश नज़र आ रहे हैं।

स्मिथ ने ट्वीट किया, ‘सभी के संदेशों के लिए शुक्रिया। मैं बता सकता हूं कि कल रात हमारी सगाई हुई।’ मैसेज में उन्होंने वैडिंग रिंग और हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है।

37 साल के ग्रीम स्मिथ की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ अगस्त 2011 में शादी की थी। 2012 में उनके घर बेटी कैंडेस क्रिस्टीन स्मिथ तो एक साल बाद ही बेटे कार्टर कैमोरीन स्मिथ ने जन्म लिया।

हालांकि इसके तीन साला बाद 2015 में अचानक दोनों ने अपने रिश्ते को खत्म करने का ऐलान कर दिया। इसके बाद से ही स्मिथ रोमी को डेट कर रहे थे। बता दें कि स्मिथ का रोमी के साथ रिलेशनशिप से एक बेटा भी है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH