InternationalOdd & Weird

हादसे के बाद पेड़ पर जा अटकी कार, 6 दिन बाद हिलती दिखी गाड़ी, खोला तो उड़ गए होश

वाशिंगटन। अमेरिका से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां सड़क हादसे के बाद एक कार पेड़ में जाकर अटक गई। कार एक महिला चला रही थी। हादसे के बाद उसकी जान तो बच गई लेकिन ऊंचाई अधिक होने की वजह से वह कार से बाहर नहीं निकल पाई। वह छह दिन तक कार में ही फंसी रही। इस बीच कुछ लोगों ने जब कार में हलचल देखी तो सभी हैरान रह गए। उन्होंने कार को खोलकर देखा तो भूखी-प्यासी हालत में महिला गंभीर चोट के साथ पड़ी हुई थी।

एरिजोना पुलिस के मुताबिक, महिला उस वक्त दुर्घटना का शिकार हुई, जब वे विकेनबर्ग के करीब नेशनल ‘रूट 60’ से गुजर रही थी। उसके बाद महिला का अचानक से गाड़ी पर नियंत्रण बिगड़ गया और वे खाई के बीच पेड़ो में जा गिरी। पुलिस ने कहा कि हादसे का कोई भी गवाह मौजूद न होने की वजह से दुर्घटना का पता नहीं चल सका है। हादसे के छह दिन बाद एरिजोना राजमार्ग रखरखाव दल को महिला सहित उसकी गाड़ी उंचे पेड़ के बीच फंसी हुई नजर आई।

पुलिस ने बताया कि लगभग 457 मीटर की दूरी तक खोजने के बाद गंभीर हालत में महिला को ढूढ़ा गया। तब महिला ने बताया कि वे काफी दिनों से गाड़ी के अंदर बंद थी। महिला को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से अस्पताल ले जाया गया।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH