EntertainmentTop News

अब Google Map पर आमिर खान आपको अपने गधे से पहुंचाएंगे घर

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपनी फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के प्रमोशन में बिजी हैं। इसके साथ ही अब वो आपको अपने रास्ता बताएंगे। जी हां, भारत मे ऐसा पहली बार होगा जब फिल्म का कैरक्टर आपको गूगल मैप पर नजर आएगा। खबरों की मानें तो ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के फिरंगी मल्लाह गूगल मैप पर अब नजर आएंगे। जहां वे लोगों को रास्ता बताएंगे।

बता दें, फिल्म के प्रमोशन के लिए ऐसा पहली बार होगा। आमिर खान का ये अंदाज बिल्कुल की अलग और यूनिक है। ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ की टीम ने गूगल मैप के साथ एक अनोखी योजना के लिए हाथ मिलाया है जो फिल्म की मार्केटिंग के लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।

दरअसल, शुरू हुई इस योजना के तहत, यात्री अपने एंड्रॉयड या आईओएस स्मार्टफोन पर फिरंगी के साथ ड्राइव करने का विकल्प चुनेंगे।फिर आपको मंजिला का रास्ता आमिर बताएंगे। इस दौरान आमिर अपने पालतू गधे पर बैठे नजर आएंगे।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

गूगल मैप्स की प्रोडक्ट मैनेजर नेहा वाइकर ने कहा, ‘भारत में पहली बार, हम सभी के स्मार्टफोन पर भारत-विशिष्ट अनुभव लाने के लिए वास्तव में उत्सुक हैं।’

ऐसे करें मैप पर आमिर खान का सेलेक्शन –

सबसे पहले आपको GOOGLE MAPS ओपन करना होगा उसके बाद अपना डेस्टिनेशन सेलेक्ट करें।
उसके बाद आपको जर्नी स्टार्ट करनी होगी। जर्नी स्टार्ट करने के बाद आपको ऑप्शन मिलेगा कि आमिर के गधे का ऑप्शन मिलेगा।
इसमें अगर आप आमिर के गधे का साथ चाहते हैं, तो आपको उसके लिए CHALO पर क्लिक करना होगा।
अगर आप ऐसा नहीं चाहते हैं तो NA REY पर क्लिक करना पड़ेगा।

=>
=>
loading...