IANS News

हरियाणा रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल खत्म

चंडीगढ़, 3 नवंबर (आईएएनएस)| हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की 18 दिनों की हड़ताल के बाद शनिवार को बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आईं। कर्मचारियों ने 16 अक्टूबर को हड़ताल शुरू की थी। उनकी मांग थी कि राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार सेवा के आंशिक निजीकरण के फैसले को वापस ले।

पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा शुक्रवार को एक आदेश जारी किए जाने के बाद फैसले को वापस ले लिया गया।

अदालत ने कर्मचारी संघों के साथ-साथ हरियाणा सरकार को भी गतिरोध समाप्त करने का निर्देश दिया था।

 

=>
=>
loading...