International

जापान में भूकंप बाद सुनामी चेतावनी का स्तर घटाया

टोक्यो, भूकंप, जापान, तीव्रता, सुनामी, चेतावनी, तोमोमी, मौसम विभाग

टोक्यो, भूकंप, जापान, तीव्रता, सुनामी, चेतावनी, तोमोमी, मौसम विभाग

टोक्यो| जापान के फुकुशिमा में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप में 12 लोग घायल हो गए हैं। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने पूर्वोत्तर प्रांतों मियागी और फुकुशिमा में सुनामी के मद्देनजर चेतावनी का स्तर कम कर दिया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 37.3 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 141.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया है।भूकंप का केंद्र फुकुशिमा में था। जापान टाइम्स के मुताबिक, फुकुशिमा में 3,000 से अधिक लोगों ने भागकर बचाव केंद्रों में शरण ली है।

तोमोमी नागाकुबो ने कहा, “सायरन की आवाज ने 2011 के भूकंप की यादें ताजा कर दीं।” फुकुशिमा के इवाकी शहर में सुनामी की पहली लहर के बाद पूर्वोतर मियागी प्रांत के सेन्डई बंदरगाह में सुबह 8.03 बजे 1.4 मीटर ऊंची सुनामी दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने फुकुशिमा में तीन मीटर ऊंची और अन्य हिस्सों में एक मीटर ऊंची लहर उठने की जानकारी दी है।भूकंप के झटके मध्य टोक्यो में महसूस किए गए और इसके साथ ही तोचिगी और इबराकी सहित जापान के अन्य पूर्वोत्तर प्रांत भी भूकंप से दहल उठे।

पूर्वोत्तर जापान में रेल और उड़ान सेवाएं आंशिक रूप से रद्द कर दी गईं या देरी से चलीं, जबकि फुकुशिमा और निगाता में 1,100 घरों में बिजली बाधित रही।फुकुशिमा और सेन्तई के कुछ हिस्सों में जलापूर्ति भी बाधित रही।

बिजली कंपनियों के मुताबिक, फुकुशिमा दाइनी परमाणु संयंत्र के तीसरे रियक्टर की परमाणु कूलिंग इकाई ने अस्थाई तौर पर काम करना बंद कर दिया, जबकि देश के अन्य परमाणु संयंत्रों को कोई बाधा नहीं पहुंची।भूकंप और सुनामी से किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

 

 

=>
=>
loading...