Entertainment

सलमान की एक्स भाभी के साथ इस हाल में नज़र आये अर्जुन कपूर, तस्वीरें हो रहीं वायरल

मुंबई। बॉलीवुड में इनदिनों अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के इश्क के किस्से आम हो चले हैं। कुछ दिनों से दोनों एक साथ कई पार्टी और इवेंट्स में भी नजर आ रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि अर्जुन अगले साल मलाइका से शादी कर सकते हैं हालांकि बाद में अर्जुन ने इन ख़बरों को नकार दिया। अर्जुन ने कहा कि पहले वह अपनी बहन की शादी करेंगे फिर अपने बारे में कुछ सोचेंगे।

हाल में अर्जुन और मलाइका अबु जानी और संदीप खोसला की दिवाली पार्टी में नजर आए। इस पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जिनमें अर्जुन और मलाइका पार्टी में शामिल होने के लिए जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पार्टी में अर्जुन ब्लैक ट्रेडिशनल कुर्ता पहने हुए दिखाई दिए तो वहीं मलाइका ब्लैक और गोल्डन कलर के लहंगे में काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं।

जहां अर्जुन और मलाइका के इश्क के चर्चे पूरी दुनिया में आम हो रहे हैं वहीँ दोनों ने अभी तक अपने रिलेशन के बारे में कुछ कहा नहीं है। फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में अर्जुन कपूर की फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ रिलीज हुई जिसमें उनके साथ परिणीति चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। वहीं मलाइका टीवी शो इंडियाज गॉट टैलेंट में करण जौहर और किरण खेर के साथ जज के रूप में दिखाई दे रही हैं।

बता दें कि साल 2017 में मलाइका और अरबाज के बीच तलाक हो गया। कई रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों के अलग होने की वजह अर्जुन कपूर को बताया गया। फिलहाल मलाइका जहाँ अर्जुन कपूर के सतह क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं तो वहीँ अरबाज जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH