लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफ़ाश हुआ है। पुलिस को सूचना मिली थी यहां के एक गेस्ट हॉउस में सेक्स रैकेट संचालित किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर विभाग के ही कर्मचारी को वहां डील करने के लिए भेजा। जैसे ही वो बाहर निकला, इशारा पाकर पुलिस की टीम ने वहां छापा मार दिया। इस दौरान वहां से कई लड़कियों और लड़कों को हिरासत में लिया। इनमें से तीन लड़कियां कालेज जाने की बात कहकर घर से निकलीं थी। उनकी उम्र 20 साल से भी कम है। पकडे जाने पर वह रोने लगीं और कहा कि अगर पापा को पता चल गया तो वह मार डालेंगे।
पुलिस के मुताबिक, जेल गईं युवतियों में एक पुलिसकर्मी की बेटी भी है। पकड़े गए युवकों में ज्यादातर आवारा किस्म के हैं। जो कोई काम धंधा नहीं करते। वहीं पकड़ी गई युवतियों में एक बीटीसी की छात्रा बताई जा रही है। रेड की सूचना मिलते ही कई युवतियों के परिजन भागे-भागे पहुंचे। पुलिस के सामने मिन्न्ते की, इज्जत की दुहाई दी लेकिन पुलिस ने किसी की नहीं सुनी।
पूरा मामला गुरुवार का है। इस गेस्टहाउस के संचालक को पुलिस अब तक पकड़ नहीं पाई है। वही इस पूरे गोरखधंधे का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है। पुलिस की इस रेड ने पूरे इलाके को सन्न कर दिया है। कॉलेज जाने वाली युवतियों को इसमें फंसाया गया और इस तरह का काम कराया जा रहा था, किसी को इसकी भनक तक नहीं थी। पुलिस सूत्रों की माने तो अभी शहर में कई जगहों से ऐसी जानकारी मिल रही है कि कुछ और जगह जिस्म फरोशी के रैकेट चलाए जा रहे हैं। पुलिस पूरे सबूत के साथ वहां रेड की योजना बना रही है।