Entertainment

फिल्मों से दूर होकर भी राजाओं वाली जिंदगी जीता है ये एक्टर, टाइगर की मां से थे रिलेशन

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर साहिल खान अपनी फिजीक को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। साहिल फिल्म स्टाइल से लोगों के बीच चर्चा में आए थे। स्टाइल के बाद इन्होने कई फ़िल्में की लेकिन वो उनमें वो अपनी छाप नहीं छोड़ पाए।

भले ही साहिल का फिल्मी करियर फ्लॉप रहा हो, लेकिन वो सुर्खियों में हमेशा बने रहते हैं। कभी टाइगर श्रॉफ की मां आयशा श्रॉफ से अफेयर को लेकर तो कभी वो अपने गे होने की खबरों को लेकर सुर्खियां बटोरते हैं।

साहिल ने मॉडल नेगर खान के साथ शादी की थी लेकिन उनकी शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई और 2005 में उनका तलाक हो गया। साहिल मुंबई के लोखण्डवाला में रहते हैं। एक्टिंग के अलावा साहिल का मुंबई में एक लाउंज भी है।

साल 2009 में साहिल का नाम जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ जुड़ा था। दोनों ने साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस खोला था और तभी से उन्होंने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

साहिल और आएशा की उम्र में 17 साल का फर्क है। आयशा से नाम जुड़ने के बाद साहिल रातोरात चर्चाओं में आ गए थे। कुछ समय बाद उनका ब्रेअकप हो गया था। साल 2015 में आयशा ने साहिल पर कुछ पैसे हड़पने का भी आरोप लगाया था।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH