EntertainmentTop News

एक दूजे के हुए दीपिका और रणवीर, लेक कोमो में लिए सात फेरे

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और एक्टर रणवीर सिंह की लाइफ में वो पल आ ही गया, जिसका फैंस को लंबे समय से इंतज़ार था। खबर है कि दोनों शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने 14 नवंबर को अपनी यह शादी कोंकणी तरीके से रचा ली है।

एएनआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि बॉलीवुड की पॉप्युलर कपल  दीपिका-रणवीर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। हालांकि, अब तक इस इवेंट की एक भी फोटो मीडिया या सोशल साइट तक नहीं पहुंच पाई है।

शादी के बाद दीपवीर 21 नवंबर को बेंगलुरु में और 28 नवंबर को मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देंगे। खास बात यह है रणवीर और दीपिका अपने रिसेप्शन में गिफ्ट्स नहीं स्वीकार करेंगे।

इन दोनों ने अपने रिसेप्शन के इन्विटेशन कार्ड के जरिए अपने मेहमानों से अपील की है कि तोहफे की जगह  उनकी चैरिटी के लिए डोनेट कर दें।

=>
=>
loading...