मुंबई। काजल अग्रवाल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हैं और काजल अग्रवाल की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में में कई फिल्में की हैं। काजल अग्रवाल इनदिनों चर्चा में हैं। उनके चर्चा में रहने का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि एक किस है।
दरअसल हाल ही में काजल अग्रवाल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘कवचम’ टीजर लॉन्च पर पहुंची थीं। इस दौरान स्टेज पर उनके साथ उनके को स्टार छोटा के नायडू भी मौजूद थे। पहले तो के नायडू ने काजल अग्रवाल को गले लगाया और उसके बाद उनकी गर्दन पर किस कर दिया।
जिसके बाद काजल कुछ देर के लिए असहज हुईं लेकिन तुरंत ही उन्होंने माहौल सम्भालने के लिए कहा कि चांस पे डांस। फिर उन्होंने कहा कि इट्स ओके छोटे मेरे परिवार के जैसे हैं। इस घटना का का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।