इंदौर। इंदौर में 20 वर्षीय युवती को 15 साल के लड़के से प्यार हो गया। मेल मुलाकातों का दौर चला। इसके बाद दोनों ने घर से भागने का फैसला कर लिया। लड़के के घरवालों ने इस बात की शिकायत पुलिस से की जिसके बाद पुलिस वालों ने लड़की के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया।
परिवार के लोगों ने इलाके की ही 20 वर्षीय युवती पर उसे भगा ले जाने का आरोप लगाया। जांचकर्ता एसआई श्रद्धा सिंह पंवार ने बताया, दोनों को परिजन ढूंढ रहे थे। काफी प्रयास के बाद परिवार का संपर्क उनसे हुआ। परिवार ने उन्हें कहां कि दोनों लौट आओ उनकी हर बात वे मान लेंगे।
इसके बाद सोमवार को दोनों आ गए। दोनों के परिजन भी थाने पहुंचे। दोनों राजकोट में रह रहे थे। युवती जिद पर अड़ गई कि वह किशोर से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है।
उसने अपने बयान में बताया, किशोर ने उसके साथ संबंध भी बनाए हैं। युवती पर पॉक्सो एक्ट लगाकर मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। उसे जेल भेज दिया गया।