IANS News

‘बीगो लाइव’ ने शुरू किया ‘बीगो प्ले’

 नई दिल्ली, 15 नवंबर (आईएएनएस)| तेजी से बढ़ता मनोरंजन विडियो स्ट्रीमिंग एप्लीकेशन बीगो लाइव ने सभी उत्साही ऑनलाइन खिलाड़ियों के लिए एक विशेष पूरक प्रणाली की घोषणा की है। यह घोषणा दिवाली के अवसर पर की गई।

 ‘बीगो लाइव’ ने तीन खेलों की शुरूआत की-बीगो लूडो, सांप सीड़ी तथा भेड़-युद्ध खेल। त्यौहार के माहौल में इन खेलों ने गेमर को अपने ओर आकर्षित किया है। बीगो लाइव भी देश-विदेश के दर्शकों से संबंध बढ़ाने में विश्वास करता है। इस प्रकार की नवीन रचना किसी भी एप्लीकेशन के लिए एक सफल प्रयोग है जिसने अन्य एप्लीकेशनों के लिए भी नवीन मार्ग खोल दिया है। यह निश्चित है कि आने वाले क्रिसमस एवं नव वर्ष के अवसर पर भी हमें बीगो लाइव एप्लीकेशन द्वारा ऐसे कई प्रयोग देखने मिलेंगे।

बीगो के अन्य समकक्ष पूरक प्रणालियों की अपेक्षा ‘बीगो लाइव’ एप्लीकेशन ने सर्वाधिक ट्रैफिक दर्ज कराया है। यह विशेष आकर्षण, खेलो-खेल पूरक, डिजिटल गेमर द्वारा सर्वाधिक प्रतीक्षित पूरक था और दिवाली में उन्हें यह उपहार स्वरूप मिला। इस एप्लीकेशन का लगभग 22.4 करोड़ उपभोक्ताओं ने प्रयोग किया है।

यूं तो तीनों खेलों ने उपयोगकतरओ का ध्यान अपनी ओर खींचा है, फिर भी विशेषकर बीगो लूडो ने सर्वाधिक उपयोगकर्ता दर्ज कराये हैं। लोगों में मनोरंजन के लिए लूडो का खेल अत्यधिक प्रसिद्ध है। इसी लूडो के खेल को बीगो लाइव ने ऑन-लाइन बना दिया जिसमें कई खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं तथा साथ ही सबको तत्काल इसका प्रसारण भी किया जाता है। खिलाड़ी स्वयं भी इसे एक दूसरे को भेज सकते हैं।

=>
=>
loading...