Entertainment

इस आलीशान महल में होगी प्रियंका-निक जोनस की शादी, एक दिन का किराया होगा इतने लाख

मुंबई। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद अब फैंस प्रियंका और निक जोनस की शादी की शादी का इंतजार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों एक दिसंबर को शादी के बंधन में बांध जाएंगे। प्रियंका अपनी शादी भारतीय परंपरा के अनुसार, राजस्थान के उमेद भवन पैलेस होटल में करेंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस होटल यानी पूरे वेडिंग वेन्यू का किराया 60,000 डॉलर पर नाइट यानी 43,15,500 रुपए होगा।

उमेद भवन पैलेस देश का ऐसा राजमहल है जो सबसे बाद तक संबंधित राज परिवार का निवास स्थान रहा है। यहां की सजावट और वैभवशाली आकर्षण लोगों को बरबस अपनी ओर खींच लेता है। सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस इस पैलेस का जायजा लेने के लिए प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा शुक्रवार को राजस्थान पहुंची।

इस होटल में कई श्रेणी के रूम हैं जिसमें सबसे खास महारानी सुइट है। माना जा रहा है कि शादी की रात प्रियंका और उनके भावी जीवन साथी निक जोनस महारानी सुइट में ही ठहरेंगे। प्रियंका चोपड़ा ने उमेद भवन में शादी के लिए अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और कुछ करीबी लोगों के लिए 65 विशेष सजावट वाले रूप बुक किए हैं। बताया जा रहा है कि यहां रुकने पर एक रात का खर्च 922 डॉलर यानी करीब 66 हजार रुपए है।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH