वाराणसी। वाराणसी जिले के अखरी गांव में प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दोनों रिश्ते में भाई बहन लगते थे जो कुछ दिनों पहले घर से भागकर जौनपुर जनपद के बदलापुर इलाके के राजाबाजार में किराए के मकान में कमरा लेकर रह रहे थे। जानकारी के मुताबिक़ युवक शादीशुदा है और मृतका उसकी रिश्ते में बहन लगती है। दोनों का घर आमने सामने था और दोनों 1 नवंबर को फरार हो गए थे। जिसके बाद 13 तारीख को युवक परिजन दोनों को जौनपुर से ढूंढ कर घर लाए थे।
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई राजेश यादव ने बताया कि मृतक मुकेश पहले से शादीशुदा था और घर के सामने ही रहने वाली रिश्ते की बहन से प्यार करता था। दोनों 1 नवंबर को फरार हो गए थे। जिसके बाद बहुत ढूंढने पर इनका पता चला। हम लोग उन्हें साथ रहने पर राजी कर घर लाए। साथ ही लड़की के परिजनों से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने कहा कि जो ले गया है वो जाने हमारा अब उससे कोई रिश्ता नहीं।
इसके बाद दोनों एक बार फिर घर छोड़कर फरार हो गए। जहां गुरूवार सुबह 5 बजे पता चला दोनों ज़हर खा लिया है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्होंने सल्फास खाया हुआ था। दोनों की हालत गंभीर थी। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।