Entertainment

शादी के छह महीने बाद ही मां बनीं नेहा धूपिया, प्रेग्नेंसी की वजह से जल्दबाज़ी में करनी पड़ी थी शादी

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने बेटी को जन्म दिया है। मीडिया रिपोर्ट नेहा और अंगद के घर बेटी 18 नवम्बर की सुबह हुई है। नेहा ने बेटी को जन्म मुंबई के खार स्थित वीमेन्स हॉस्पिटल में दिया।

उनके प्रचारक द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, नेहा ने रविवार को सुबह यहां महिला अस्पताल में बच्ची को जन्म दिया। मां और बेटी दोनों स्वस्थ हैं। नेहा, अंगद ने इस साल मई में अचानक शादी कर सभी को चौंका दिया था। उन्होंने अगस्त में नेहा की गर्भावस्था की पुष्टि की थी। उसके तीन महीने बाद बच्ची का जन्म हुआ है।

नेहा ने इससे पहले कई तस्वीरें पोस्ट की थी, जिनमें उन्हें बेबी बंप के साथ देखा गया। इसके साथ उन्होंने लिखा, “और यह नई शुरुआत। हम तीन।” गर्भावस्था की घोषणा से पहले ही उनके गर्भवती होने के कयास लगाए जाने लगे थे, जब वह कई बार ढीले-ढाले कपड़ों में नजर आईं। अंगद ने इंस्टाग्राम पर खबरों की पुष्टि करते हुए कहा था, “हां, सभी अफवाहें सच हैं।”

बता दें कि इससे पहले एक शो में अंगद बेदी ने बताया था कि शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट थीं। उन्होंने बताया कि जब यह बात उन्होंने नेहा के पैरंट्स को बताई थी तो तब तो वे खामोश रहे लेकिन बाद में बेहद नाराज हो गए थे। इसके बाद उन्होंने जल्दबाज़ी में नेहा से शादी कर ली।

 

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH