NationalTop News

भाजपा में शामिल हुई एशिया की सबसे सुंदर महिला, बोली- मोदी मेरे…

नई दिल्ली। साल 2017 में ‘मिसेज एशिया’ का खिताब जीत चुकी रिंकू भकत भाजपा में शामिल हो गई हैं। उन्होंने रांची भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ की मौजूदगी में अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर रिंकू भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास के विकास कार्यक्रमों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। रिंकू ने इन दोनों नेताओं को विकास पुरुष बताया।

रांची की रहने वाली रिंकू झारखंड स्टेट बार काउंसिल की सदस्य भी है। उन्होंने कहा कि अपनी महिला सशक्तिकरण की दिशा में अपनी सामाजिक और सार्वजनिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए उन्होंने यह फैसला लिया है।

रिंकू ने कहा, “मेरी मां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बेहद करीब थीं और उन्होंने ही मुझे संघ की विचारधारा समझाई थी। मैं भाजपा की नीतियों, आदर्शों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास से बेहद प्रभावित हूं।”

उल्लेखनीय है कि रिंकू 2017 में हुई सौंदर्य प्रतियोगिताओं मिसेज इंडिया क्लासिक और मिसेज एशिया क्लासिक का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH