बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह मुबंई रिसेप्शन (28 नवंबर) में रॉयल लुक में नजर आए। रिसेप्शन में कपल ने कलर कोऑर्डिनेटेड आउटफिट पहने थे।
बता दें कि रिसेप्शन में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर पर गोल्डन कलर की कारीगरी वाले आउटफिट पहन कर पहुंचीं, वहीं रणवीर भी ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में थे।
हाल में दीपिका की ड्रेस का मेकिंग वीडियो सामने आया है। ये वीडियो अबु जानी- संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। डिजाइनर ने बताया कि अलग अलग कारीगरों ने इस ड्रेस को तैयार करने में काम किया। इसे तैयार होने में 16,000 घंटे लगे।
बता दें, दीपिका और रणवीर ने इटली के लेक कोमो में 14-15 नवंबर को शादी की थी। वहां करीबी दोस्त और मेहमान ही पहुंचे थे।