IANS News

त्रिनिदाद के हिंदू समुदाय के धर्माचार्य का निधन

पोर्ट ऑफ स्पेन, 1 दिसम्बर (आईएएनएस)| त्रिनिदाद एंड टोबैगो में हिदू समुदाय के धर्माचार्य पंडित उत्तम महाराज का 70 साल की उम्र में निधन हो गया। वह 13 वर्षो तक सनातन धर्म महासभा (एसडीएमएस) के आध्यात्मिक गुरु रहे, जो सतनारायाण महाराज के नेतृत्व में एक प्रमुख हिंदू समूह है।

उन्होंने निष्ठा के साथ देश के लोगों की सेवा की और सम्मान के साथ सभी धार्मिक समूहों को सम्मान किया।

पंडित महाराज को सभी धर्म के बच्चों से विशेष स्नेह था। वह हिदी, संस्कृत, कला, संगीत और संस्कृत के शिक्षक थे। वह एक प्रतिष्ठित सितार वादक भी थे, जिन्होंने शिक्षा मंत्रालय के साथ कई प्रतियोगिताओं को जज किया।

वह एसडीएमएस की शाखा हिंदू परिषद समिति के अध्यक्ष रह चुके हैं।

पंडित महाराज की दिवंगत पंडित कृष्ण महाराज की बेटी इंद्रा से शादी हुई थी।

उनके निधन पर विभिन्न धार्मिक समूह, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोग और सरकारी अधिाकरी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

पंडित महाराज ने हिंदू धर्म के गुणों का उल्लेख करते हुए एक साप्ताहिक रेडियो/टीवी जागृति कार्यक्रम की मेजबानी भी की थी।

त्रिनिदाद की पूर्व प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर ने कहा कि पंडित महाराज को सिर्फ हिंदू समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरा देश याद रखेगा।

 

=>
=>
loading...