Top NewsUttar Pradesh

लखनऊ: बेखौफ बदमाशों ने सारा ग्रैंड होटल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट को मारी गोली, मौत

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में बेख़ौफ़ बदमाशों ने शुक्रवार देर रात विभूतिखंड के सारा ग्रैंड होटल में घुसकर रिसेप्शनिस्ट को गोली मार दी। गोली लगते ही वह ज़मीन पर गिर पड़ा। उसे आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली। कई थानों की फोर्स घटनास्थल पर पहुंच गई। खुद एसएसपी कलानिधि नैथानी घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। इस दौरान होटल में मौजूद लोगों से एसएसपी ने पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाली।

पूरा मामला विभूति खंड थाना क्षेत्र के विशेष खंड स्थित सारा ग्रैंड होटल का है। यहां देर शुक्रवार देर रात दो लोग होटल में दाखिल होते हैं। इसके बाद दोनों की रिसेप्शनिस्ट से कहासुनी होने लगती है। इसी बीच एक बदमाश पिस्टल निकलकर रिसेप्शनिस्ट कृष्णकांत पर फायर कर देता है। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर जाता है।

होटल में मौजूद कर्मचारी गोली की आवाज सुनकर जैसे ही बाहर आए, बदमाश फरार हो गए। कर्मचारियों ने तुरंत घायल कृष्णकांत को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। टीम लगा दी गई है जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

=>
=>
loading...
BRIJESH SINGH
the authorBRIJESH SINGH